लखनऊ, जनवरी 4 -- लखनऊ, संवाददाता। शहर में खुले 108 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) के किराए का भुगतान नगर निगम नहीं करेगा। पूर्व की तरह से अब स्वास्थ्य विभाग ही एचडब्ल्यूसी के किराए का भुगतान करेगा। इसे लेकर फिर से नया आदेश जारी किया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने पहले बजट नगर निगम को भेजा था। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि पहले की तरह से एचडब्ल्यूसी का भुगतान स्वास्थ्य विभाग ही करेगा। मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर शहर में 108 एचडब्ल्यूसी का संचालन स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। इन केंद्रों के भवन का किराया और बिजली का बिल करीब सात माह से नहीं किया जा सका है। भवन स्वामी भुगतान के लिए सीएमओ कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें काफी समय से टरकाया जा रहा है। शासन ने नई व्यवस्था के तहत इन केंद्रों को भुगतान का अधिकार स्व...