वाराणसी, मार्च 27 -- वाराणसी। नगर निगम नहीं, अब वन विभाग की टीम शहर में बंदर पकड़ेगी। दरअसल, कई व्यवहारिक दिक्कतों को देखते हुए शासन ने यह फैसला किया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे एक महीने में कार्ययोजना प्रस्तुत करें। शासनादेश के अनुसार अगले महीने से नगर निगम शहर के किसी बंदर को नहीं पकड़ेगा। बंदरों को पकड़ने की पूरी जिम्मेदारी वन विभाग की होगी। यही नहीं, वह उनके पुनर्वास की व्यवस्था भी करेगा। हालांकि शहरी इलाकों में इस काम में नगर निगम उसका सहयोग करेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न विभाग उससे सामंजस्य बैठाएंगे। शहर में बंदर बड़ी समस्या बन चुके हैं। उनके उत्पात से लोगों का जीना दूभर हो गया। नगर निगम ने उन्हें पकड़ने के लिए तमाम प्रयास किए, समस्या का समाधान नहीं हुआ। सबसे बड़ा सवाल उसके अधिकार क्षेत्र को लेकर खड़ा हुआ। वह बंदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.