नगर निगम टीम से अभद्रता, आरोपी के खिलाफ तहरीर
सहारनपुर, मई 14 -- सहारनपुर।नगर निगम की जांच टीम के साथ अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में निगम अधिकारियों ने दिल्ली रोड स्थित राम विहार कॉलोनी निवासी एक युवक के खिलाफ थाना सदर बाजार में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्र ने बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर राम विहार कॉलोनी में संचालित एक डेयरी से गंदगी फैलने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर बुधवार दोपहर उनके नेतृत्व में नगर निगम की टीम प्रवर्तन दल के साथ मौके पर पहुंची। जांच के दौरान क्षेत्र में गंदगी फैली मिली और शिकायत सही पाई गई। अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद एक युवक ने टीम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और अभद्र व्यवहार किया। विरोध बढ़ने पर निगम कर्मियों ने युवक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.