हजारीबाग, फरवरी 6 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। नगर निगम चुनाव 2026 के तहत महापौर एवं वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 5 फरवरी को स्क्रूटनी की प्रक्रिया संपन्न हो गई। स्क्रूटनी के उपरांत निर्वाचन कार्यालय द्वारा नामांकन निरस्त किए गए अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई, जिससे चुनावी परिदृश्य काफी हद तक स्पष्ट हो गया है। मेयर पद: टुन्नू गोप समेत 3 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द कर दिया है। महापौर पद के लिए कुल 13 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। स्क्रूटनी के दौरान दस्तावेजी त्रुटियों के कारण तीन उम्मीदवारों का नामांकन निरस्त कर दिया गया। नामांकन रद्द किए गए उम्मीदवार हैं। मनोज कुमार गोप उर्फ टुन्नू गोप (भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष), नजमा खातून और सुनील कुमार ठाकुर। निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार जांच के दौरान मनोज कुमार ...