देवघर, फरवरी 19 -- देवघर,प्रतिनिधि नगर निगम चुनाव 2026 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से अधीक्षक उत्पाद के निर्देशानुसार अवैध शराब के चौर्य व्यापार पर रोक लगाने के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के तहत थाना क्षेत्र अंतर्गत बरमसिया, खरवारी एवं सिंघवा इलाके में नगर थाना के सहयोग से संयुक्त रूप से छापेमारी की गई। उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब निर्माण स्थलों पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान करीब 250 किलोग्राम जावा महुआ मौके पर विनष्ट किया गया। साथ ही 50 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। टीम के पहुंचते ही कारोबार से जुड़े दो आरोपी फरार हो गए, जिनकी पहचान कर ली गई है। फरार अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। उत्पाद विभाग की टीम ने स्पष्ट किया...