धनबाद, फरवरी 21 -- नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान और विधि-व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए शुक्रवार को शहर के विभिन्न संवेदनशील एवं भीड़ वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में बाइक पर सवार सिटी हॉक्स के जवानों के साथ पुलिस पदाधिकारियों ने शहर के प्रमुख एवं संवेदनशील क्षेत्रों जैसे कतरास मोड़, झरिया, ऊपरकुल्ही, इंदिरा चौक, हनुमान गढ़ी, बनियाहीर, भागा, लोदना मोड़, फुसबंगला मोड़, शालीमार, जोड़ापोखर, बोर्रागढ़, घनुडीह, भागाबांध, अलकडीहा, बैंक मोड़, नया बाजार, वासेपुर, आजाद नगर, भूली, पांडरपाला, भरत चौक, शमशेर नगर, विनोद बिहारी चौक, बाबूडीह, बेकारबांध, सिटी सेंटर, स्टेशन रोड, हीरापुर, स्टीलगेट, सरायढेला और गोल बिल्डिंग समेत कई इलाकों का भ्रमण किया। मार्च ...