नगर निगम चुनाव : शांति व्यवस्था को फ्लैग मार्च
देवघर, फरवरी 22 -- देवघर। नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में शनिवार को नगर पुलिस ने फ्लैग मार्च कर आमजन से भयमुक्त वातावरण में मतदान करने की अपील की। फ्लैग मार्च थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में किया गया। फ्लैग मार्च नगर थाना परिसर से शुरू होकर टावर चौक, मुख्य बाजार मार्ग सहित विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए पुनः थाना परिसर पहुंचा। मार्च के दौरान पुलिसबलों ने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया। असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी भी दी गई कि चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया कि पुलिस अधीक्षक सौरभ के निर्देशानुसार सुरक्षा व्यवस्था की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। संवेदनशील एवं अति संवेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.