रांची, जनवरी 30 -- रांची, संवाददाता। नगर निगम चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन समाहरणालय में काफी हलचल रही। महापौर पद के लिए पांच लोगों ने फॉर्म खरीदे। वहीं, सभी 53 वार्डों के लिए 111 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। दूसरे दिन दो वार्डों से एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड संख्या दो से सरिता देवी और 37 से राहुल कुमार ने अपना नामांकन किया। बता दें नामांकन की अंतिम तिथि 4 फरवरी है। महापौर पद के लिए दूसरे दिन रमा खलखो, विनोद बड़ाइक, तनुत तुलियो तिग्गा, बीरू तिर्की व देवी दयाल मुंडा ने नामांकन पत्र खरीदे। महापौर पद के लिए अब तक कुल 11 उम्मीदवार नाम निर्देशन पत्र ले चुके हैं। हालांकि फॉर्म एक ने भी जमा नहीं किया है। दूसरे दिन वार्ड स्तर पर सबसे अधिक नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री वार्ड 34 में हुई। यहां से 11 प्रत्याशियों ने पर्...