हजारीबाग, अप्रैल 8 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि । हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में वर्षों से बिना ठोस योजना और उचित जांच-पड़ताल के नालियों का निर्माण किया जाता रहा है, जिसका खामियाजा अब आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। नगर निगम महापौर अरविंद राणा ने विभिन्न इलाकों में नालियों का निरीक्षण करने के बाद यह बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठेकेदारों और संबंधित एजेंसियों की जवाबदेही तय की जाएगी। महापौर ने कहा कि अलग-अलग विभागों और एजेंसियों की मनमानी के कारण शहर में बिना किसी समन्वय के नालियों का जाल बिछ गया है। कहीं नालियां जरूरत से ज्यादा ऊंची बना दी गई हैं, तो कहीं अधूरी छोड़ दी गई हैं। कई जगहों पर नालियों को आपस में जोड़ा ही नहीं गया है, जिससे जल निकासी बाधित हो रही है और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने बत...