मधुबनी, अप्रैल 20 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी। शहर के पारंपरिक जलस्रोतों को बचाने के लिए प्रशासन अब एक्शन मोड में आ गया है। नगर निगम क्षेत्र के 32 सरकारी तालाबों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की दिशा में ठोस पहल शुरू कर दी गई है। डीएम आनंद शर्मा के निर्देश के बाद जिला मत्स्य पदाधिकारी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने अतिक्रमित तालाबों की विस्तृत सूची नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती को सौंप दी है। माना जा रहा है कि इसी सूची के आधार पर नगर निगम जल्द ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करेगा। हाल ही में हुई उच्चस्तरीय बैठक में डीएम आनंद शर्मा ने स्पष्ट कहा था कि शहर के सभी सार्वजनिक तालाबों का स्थल निरीक्षण कर उनकी वास्तविक स्थिति सामने लाई जाए और अतिक्रमण हटाकर उनका संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- नगर निगम क्षेत्र के 32 सैरात वाले तालाब होंगे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.