बेगुसराय, जनवरी 27 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर निगम परिसर में गणतंत्र दिवस पर मुख्य पार्षद पिंकी देवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद सलामी ली। समारोहपूर्वक राष्ट्रीय ध्वजारोहन के समय पर अधिकतर पार्षद से लेकर निगम क्षेत्र के गणमान्य से लेकर निगम के अधिकारी व कर्मी गांधी टोपी में शामिल होकर कुछ अलग अंदाज में दिख रहे थे। मुख्य पार्षद ने कहा कि जनता के मत से चुनाव जीतकर मुख्य पार्षद बनीं। नगर निगम का कार्यभार संभालने के बाद निगम की बेहतरी के लिए सदा प्रयास किया। उनके शासन काल में तीन साल में निगम क्षेत्र में 1.55 अरब रुपये के विकास कार्य किये। आने वाले दो साल में निगम को विकास के हर क्षेत्र में नई उंचाई तक ले जाना उनकी प्राथमिकता है। निगम को और बेहतर करने के लिए निगम क्षेत्रवासियों से लेकर पार्षदों से लगातार सुझाव मांगते रहते हैं। बेहतर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.