कटिहार, अप्रैल 14 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि नगर निगम व जिले के नगर पंचायत में सशक्त समिति के सदस्यों के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नगर निगम के सशक्त समिति के सात सदस्यों के चुनाव को लेकर निगम पार्षदों की गोलबंदी भी तेज हो गई है। हलांकि समिति के सदस्यों का चुनाव सर्व सम्मति से कराए जाने को लेकर भी मान मनौव्वल का दौर जारी है। बताते चलें कि अब तक नगर निगम में मेयर द्वारा ही अपने चहेतों को सशक्त समिति का सदस्य बनाए जाने की परंपरा रही है। अब स्टैंडिंग कमिटि के सदस्यों का निर्वाचन पार्षदों के वोट से तय होगा। यह भी पढ़ें- सशक्त स्थायी समिति के चुनाव की सरगर्मी बढ़ी कटिहार नगर निगम के 45 निगम पार्षद सशक्त समिति के सात सदस्यों के चुनाव को लेकर वोट करेंगे। चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निगम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.