फरीदाबाद, मई 11 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिला स्वास्थ्य विभाग ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव (एचपीवी) के लिए चल रहे टीकाकरण को बढ़ाने के लिए नगर निगम से सहयोग मांगा है। इसके लिए टीकाकरण की नोडल अधिकारी डॉ. रचना मिश्रा ने सोमवार को महापौर प्रवीन जोशी के साथ बैठक की। उन्होंने महापौर से निगम पार्षदों के जरिये एचपीवी टीकाकरण को बढ़ाने में सहयोग मांगा है। महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की आशंका को 99 प्रतिशत तक समाप्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने फरवरी में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किया था। इसके तहत 21 हजार 14 वर्ष एवं 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी बालिकाओं का टीकाकरण कर गंभीर बीमारी से सुरक्षित किया जाना है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग ढाई महीने में मात्र 1633 बच्चियों को ही टीका लगवा पाई है। अधिकारियों पर टीकाकरण को बढ़ाने को लगातार दबाव है। बता दें ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.