सीतामढ़ी, मार्च 25 -- नगर निगम के सभी विकास कार्य अब टेंडर से होंगे, विभागीय निष्पादन पर रोक से बढ़ी परेशानी सीतामढ़ी, सीतामढ़ी प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र में अब सभी विकास योजनाओं का क्रियान्वयन टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से ही किया जाएगा। नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विभागीय स्तर पर कार्य कराने की व्यवस्था पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। इस नई व्यवस्था के तहत सभी कार्यों के लिए टेंडर अनिवार्य कर दिया गया है, जिससे निगम की कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव आया है। विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि टेंडर प्रक्रिया को 60 दिनों के भीतर पूरा किया जाए, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब न हो। हालांकि, विभागीय कार्य बंद होने से नगर निगम में कई योजनाएं फिलहाल अटकी हुई हैं। खासकर वे योजनाएं, जिन्हें नगर निगम बोर्ड ...