आगरा, जुलाई 13 -- नगर निगम में सेवा प्रदाता द्वारा नियोजित सफाई श्रमिकों, चौकीदारों, ड्राइवरों, क्लीनरों, कम्प्यूटर ऑपरेटरों समेत सभी श्रेणी के सेवा प्रदाता द्वारा नियोजित ठेका कर्मचारियों को उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के क्रम में बढ़ी हुई मजदूरी दिलाने के लिए कर्मियों ने अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग द्वारा शासनादेश के अनुसार अकुशल श्रमिक ( सफाई श्रमिकों) को 15500 रुपये, अर्द्धकुशल श्रमिक को 18050 रुपये और कुशल श्रमिकों को 19096 रुपये मासिक वेतन एक अप्रैल से दिया जाना था, लेकिन अभी तक उन्हें बढ़ा वेतन नहीं मिल रहा है। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने शीघ्र ही वेतन बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। ज्ञापन देने वालों में विनोद इलाहाबादी, सुन्दर बाबू चंचल, हरीबाबू वाल्मीकि, मोहन गुलजार, सम्राट चौधरी आदि मौ...