नगर निगम के शिविर में 35 वार्डों के पेंशनधारियों का होगा सत्यापन
आदित्यपुर, मई 12 -- गम्हरिया, संवाददाता। आदित्यपुर नगर निगम के 35 वार्डों में शिविर लगा कर पेंशनधारियों का सत्यापन किया जाएगा। डीसी के आदेश पर अंचल की ओर से क्षेत्र के पेंशनधारियों के सत्यापन के लिए विस्तृत सूची तैयार की गई है। नगर निगम क्षेत्र के वार्डों में 11 मई से 08 जून तक विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (डीएलसी) तैयार करना और सर्वजन पेंशन व झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों की पात्रता की जांच करनी है। योजना के योग्य लाभुकों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करना ही प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है। इसको लेकर निगम के सभी वार्ड सदस्यों समेत जन प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए शिविर को सफल बनाने का निर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.