प्रयागराज, मार्च 19 -- प्रयागराज। नगर निगम के बेड़े में एक और शव वाहन शामिल किया जाएगा। नगर निगम के कर्मशाला में अनुपयोगी पड़े एक डंपर को शव वाहन बनाया जाएगा। डंपर को शव वाहन बनाने के लिए निविदा निकाली गई है। नगर निगम के अवर अभियंता राम सक्सेना ने बताया कि नगर निगम के पास अभी तीन शव वाहन हैं। इसके बाद चार शव वाहन होंगे। लोग शव वाहन बढ़ाने के लिए लगातार मांग हो रही थी। शव वाहनों की संख्या कम होने की वजह से लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। नगर निगम हर जोन में एक-एक शव वाहन की सेवा उपलब्ध कराने पर भी मंथन कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.