हरिद्वार, मार्च 28 -- ऊर्जा निगम ने शनिवार को बकाया बिल नहीं भरने पर जिला महिला अस्पताल का कनेक्शन काट दिया। इसके अलावा, ज्वालापुर क्षेत्र में 100 स्ट्रीट लाइट और 110 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। विभागीय टीम ने कुल 14.5 लाख रुपये की बकाया राशि भी वसूली। इससे पहले, नगर निगम कार्यालय का कनेक्शन काटा गया था। अधीक्षण अभियंता प्रदीप चौधरी के निर्देश पर अधिशासी अभियंता दीपक सैनी और रवि कुमार ने हरिद्वार और ज्वालापुर क्षेत्रों में निरीक्षण किया। हरिद्वार उपकेंद्र क्षेत्र में जिला महिला अस्पताल का कनेक्शन काटा गया। ज्वालापुर क्षेत्र में नगर निगम की 100 स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन काटे गए। जेई अक्षय चौहान और जेई मुकेश कुमार रवि की टीम ने 110 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे और कुल 14.5 लाख रुपये वसूले।जिला महिला अस्पताल पर 37 लाख का बकायाजिला महिला अस्पता...