गया, फरवरी 13 -- शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाता है। शहर में जाम नहीं लगे। इसके लिए कई जगहों पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इन पार्किंग स्थालों पर दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। इससे जाम की समस्या बनी हुई है। पार्किंग स्थानों पर कहीं दुकानें खुली हैं तो कहीं भवन निर्माण की सामग्री रखी हुई है। बाइक पर नंबर प्लेट लगाने वालों ने भी दुकानें खोल रखे हैं। ऐसे में लोग चारपहिया और दोपहिया वाहनों को शहर में जहां-तहां सड़क किनारे लगा लगा देते हैं। इससे शहर में जाम और पार्किंग की समस्या उत्पन्न हो रही है। अतिक्रमण के कारण लोगों को वाहन खड़े करने में काफी परेशानी होती है। नगर निगम प्रशासन की ओर से अवैध कब्जे को हटाने के लिए विशेष अभियान तो चलाया जाता है। लेकिन, अभियान के कुछ दिन बाद पुन: अतिक्रमण कर लिया...