अयोध्या, अप्रैल 13 -- अयोध्या, संवाददाता। नगर निगम के नामित दस पार्षदों को सर्किट हाउस में सोमवार को समारोह पूर्वक शपथ दिलाई गई। इसी के साथ 60 पार्षदो वाली नगर निगम में पार्षदों की संख्या बढ़कर 70 हो गई है। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने के साथ ही उम्मीद जताई कि सभी नामित पार्षद नगर निगम को बेहतर ढंग से संचालन में निर्वाचित पार्षदों के साथ मिलकर अहम भूमिका निभाएंगे। विकास की डगर पर अयोध्या को और तेजी से आगे ले जाने में योगदान देंगे।सोमवार को आयोजित समारोह में विधायक वेदप्रकाश गुप्ता एवं शहर के संभ्रांतजन एवं नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- विधायक के नेतृत्व में गुलाबबाड़ी में चला स्वच्छता अभियान नामित पार्षदों में सुशील मिश्र बबलू, संजय निषाद, लक्ष्मण वर्मा, संजय कोरी, सुशील कुमार सिंह, रंजना स...