गाज़ियाबाद, अप्रैल 10 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। नगर निगम के दो अधिकारियों का तबादला मेरठ और प्रयागराज हुआ है।नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग के एक्सईएन देशराज और जलकल विभाग के एक्सईन आस कुमार को रिलीव कर दिया है। देशराज का मेरठ और आस कुमार का तबादला प्रयागराज हुआ है।दोनों अधिकारी लंबे समय से निगम में रहे। आस कुमार जलकल विभाग के साथ प्रकाश विभाग का अतिरिक्त कार्य देख रहे थे। बता दें कि दोनों अधिकारियों का तबादला बहुत पहले हो गया था। लेकिन इन्हें रिलीव नहीं किया जा रहा था। शासन के आदेश पर दोनों अधिकारियों को अब रिलीव कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...