हजारीबाग, अप्रैल 22 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि । हजारीबाग शहर में मुख्य जल स्रोत 74 साल पुराना छड़वा डैम वर्तमान में शहर के ढाई लाख से अधिक लोगों की प्यास बुझाता है और रोजाना लगभग 36 लाख गैलन पानी की आपूर्ति करता है। एक वक्त पानी दी जा रही है। ऐसी संकटकालीन स्थिति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत हजारीबाग नगर निगम ने प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों का परिचालन अभी तक नहीं किया है। इससे लोगों के बीच पीने का पानी को लेकर परेशानी बना हुआ है। नगर निगम में 20 टैंकर हैं। किसी की क्षमता 3000 लीटर की है तो किसी की क्षमता 5000 लीटर की है। यह भी पढ़ें- हजारीबाग पारा 40 पार, बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे लोग फिलहाल इसका उपयोग हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में शादी-विवाह, दशकर्म श्राद्ध और अन्य सामाजिक समारोहों के लिए किया जा रहा हैं। ऑन डिमांड पानी के टैं...