नगर निगम के गेट पर कर्मचारियों का प्रदर्शन
गुड़गांव, मई 12 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर निगम गुरुग्राम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 12वें दिन भी लगातार जारी रही। हड़ताली कर्मचारियों ने नगर निगम के पुराने कार्यालय के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया और हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सफाई व्यवस्था ठप होने से पूरे शहर में गंदगी के ढेर लग गए हैं, जिससे भयंकर बीमारियां फैलने का खतरा मंडराने लगा है। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार अपनी हठधर्मिता पर अड़ी है और उसे आम जनता के स्वास्थ्य की कोई चिंता नहीं है। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम-फरीदाबाद में 14 तक बढ़ी सफाई कर्मियों की हड़ताल, सड़कों पर लगा कूड़े-गंदगी का अंबारधरना-प्रदर्शन का नेतृत्व इस धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान बसंत कुमार ने की, जबकि मंच संचालन कोषाध्यक्ष भारत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.