फरीदाबाद, जून 26 -- फरीदाबाद, सरसमल। हरियाणा सरकार ने नगर निगम फरीदाबाद के कार्यकारी अभियंता महेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में हरियाणा सरकार के आयुक्त एवं सचिव, शहरी स्थानीय निकाय विभाग अशोक कुमार मीणा, आईएएस ने शुक्रवार को आदेश जारी किए। साथ ही नगर निगम आयुक्त को 15 दिन के भीतर आरोप पत्र का मसौदा भेजने के निर्देश दिए गए हैं। निलंबन आदेश के अनुसार महेंद्र सिंह का मुख्यालय निलंबन अवधि के दौरान शहरी स्थानीय निकाय विभाग निदेशालय, पंचकूला रहेगा। उन्हें हरियाणा सिविल सेवा (सामान्य) नियम, 2016 के तहत नियमानुसार निर्वाह भत्ता मिलेगा। निलंबन अवधि के दौरान वह सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। यह भी पढ़ें- नगर निगम के कार्यकारी अभियंता निलंबित विभाग ने नगर निगम आयुक्त से नियमों के तह...