सहारनपुर, फरवरी 22 -- नगरायुक्त शिपू गिरि ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के अवकाश पर 31 मार्च तक रोक लगा दी है। जारी आदेश के अनुसार अब विभागाध्यक्ष किसी भी कर्मचारी को आकस्मिक या उपार्जित अवकाश स्वीकृत नहीं करेंगे। विशेष परिस्थितियों में केवल नगरायुक्त स्तर से ही अवकाश मंजूर होगा। राजस्व वसूली में तेजी लाने के उद्देश्य से यह भी निर्देश दिए गए हैं कि साप्ताहिक अवकाश रविवार और महीने के दूसरे शनिवार को भी निगम के अधिकांश अनुभाग आवश्यकतानुसार खुले रहेंगे। गृहकर, जलकर, सम्पत्ति, लेखा, निर्माण और जलकल विभाग सामान्य कार्य दिवसों की तरह कार्य करेंगे। नगरायुक्त ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए लक्ष्य पूर्ति में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं, खासकर र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.