बरेली, अप्रैल 9 -- बरेली। नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान के विरोध में समाजवादी पार्टी के नेता सड़क पर उतर आए। पूर्व मेयर सुप्रिया एरन, राजेश अग्रवाल, डॉ अनीस बैग, पार्षद गौरव सक्सेना, रविन्द्र यादव और शमीम सुल्तानी समेत तमाम नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार को कोहाड़ापीर रोड स्थित सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता इक्कठा हुए। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में पक्षपात किया जा रहा है। उनका कहना था कि एक विशेष समुदाय के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है और उनके भवनों को तोड़ने में अधिकारी विशेष रुचि दिखा रहे हैं। सपा नेताओं ने मांग की कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाए। हालांकि, इस प्रदर्शन के दौरान पार्टी के भीतर गुटबाजी ...