मथुरा, दिसम्बर 30 -- नगर निगम की विस्तारित सीमा में आने वाले विद्यालयों के 369 शिक्षकों को अब नगर क्षेत्र में तैनाती (पदस्थापना) मिल गई है। इसके लिए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा शासनादेश जारी किया गया था। तैनाती के लिए नगर निगम शिक्षक संघर्ष मंच विगत आठ वर्षों से इसकी मांग कर रहा था। वर्ष 2017 में मथुरा-वृंदावन नगर निगम का गठन हुआ और 2019 में सीमा विस्तार किया गया। इसके तहत 78 ग्राम पंचायतों के लगभग 77 परिषदीय विद्यालय (प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट) नगर निगम सीमा में शामिल किए गए थे। शिक्षकों की फाइलों को नगर क्षेत्र में शामिल न किए जाने पर नगर निगम शिक्षक संघर्ष मंच की टीम ने वर्ष 2019 में बृज बिहारी अग्रवाल व अन्य के नाम से इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने आदेश दिया था, कि जिस दिन से क्षेत्र नगर निगम में आए, शिक्...