कटिहार, मई 29 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर शुक्रवार को विकास भवन सभागार में हुए चुनाव में सात सदस्यों का निर्वाचन संपन्न हो गया। चुनाव को लेकर पूरे दिन राजनीतिक सरगर्मी बनी रही। मतदान और मतगणना के बाद सातों समितियों के लिए विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई। निर्वाचन प्रक्रिया निर्वाची पदाधिकारी सह डीडीसी अमित कुमार की देखरेख में शांतिपूर्ण माहौल में पूरी हुई। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल दिखा। विजयी प्रत्याशियों को फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। नगर निगम की राजनीति में इस बार कई नए चेहरों को भी जगह मिली है, जबकि कुछ दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा।समिति यह भी पढ़ें- दीपक, फैजान और बेबी साह बने बारसोई नगर सशक्त स्थाई कमेटी के सदस्य संख्या-01 से ब...