मधुबनी, अप्रैल 16 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी। नगर निगम क्षेत्र में गुरुवार को अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान नोडल पदाधिकारी सह उपनगर आयुक्त जफर इकबाल के नेतृत्व में संचालित हुआ। नगर निगम की टीम ने थाना चौक, महिला कॉलेज रोड, स्टेशन रोड, बाटा चौक रोड सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान सड़कों और फुटपाथों पर अवैध रूप से कब्जा जमाए लोगों को हटाया गया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक अतिक्रमणकारियों पर जुर्माना भी लगाया गया। निगम प्रशासन की टीम को देखते ही ठेला-खोमचा लगाने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई और वे अपना सामान समेटकर इधर-उधर भागते नजर आए।कानूनी यह भी पढ़ें- वजीरपुरा में अभियान चलाकर हटाए ठेल-खोखे कार्रवाई की चेतावनीनगर निगम अधिकारियों ने सख्त चे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.