गोरखपुर, फरवरी 3 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता नगर निगम के प्रवर्तन दल ने मंगलवार को झारखंडी मंदिर के पास अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान शिवरात्रि पर्व को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही अनाउंसमेंट के माध्यम से चेतावनी भी जारी की गई। मौके पर स्थानीय पार्षद जुगनू जी उपस्थित रहे। इसके बाद प्रवर्तन दल ने चटोरी गली, गणेश चौराहा, सिटी मॉल, छात्रसंघ चौराहा, पैडलेगंज, फिराक चौराहा, बेतियाहाता चौराहा और शास्त्री चौक रोड पर सड़क के दोनों ओर लगे ठेले और दुकानों का सामान हटवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.