लखनऊ, फरवरी 12 -- नगर निगम की ओर से 21 और 22 फरवरी को भव्य पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। पूर्व वर्षों की तरह इस बार भी यह प्रदर्शनी महानगर स्थित ई-पार्क में आयोजित होगी, जहां विभिन्न प्रजातियों के आकर्षक और दुर्लभ फूलों की मनमोहक सजावट देखने को मिलेगी। 21 फरवरी को प्रदर्शनी आम जनता के लिए दोपहर 2:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक खुली रहेगी। वहीं 22 फरवरी को सुबह 8:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक लोग फूलों की सुंदरता का आनंद ले सकेंगे। 22 फरवरी को ही शाम 4:00 बजे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। महापौर सुषमा खर्कवाल ने गुरुवार को पुष्प प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहरवासियों क...