पिथौरागढ़, अप्रैल 19 -- संतोष, पिथौरागढ़। सिमलगैर में दुपहिया वाहनों का सीमित प्रवेश होगा। सिमलगैर में अनियंत्रित वाहनों के आवाजाही से लोगों व व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। व्यापार मंडल व पुलिस ने बैठक कर अनियंत्रित बाइक सवारों को प्रवेश पर पाबंदी लगाई है। जिन व्यापारियों व लोगों के आवास व दुकानें हैं उन्हें ही सिमलगैर में वाहन लाने की अनुमति दी जाएगी। इसके अतिरिक्त अन्य सभी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। बैंक कर्मचारियों,अधिकारियों के वाहन बैंक परिसर की पार्किंग में ही खड़े किए जाएंगे। सामान की लोडिंग व अनलोडिंग के लिए भी समय निर्धारित किया गया है। यह भी पढ़ें- मुख्य बाजार में चालान कार्रवाई से भड़के व्यापारी, आंदोलन की चेतावनी यह भी पढ़ें- सड़कों पर बढ़ रहा वाहनों का दबाव, जाम की समस्या हो रही विकराल यह भी पढ़ें- म...