मथुरा, अप्रैल 29 -- वृन्दावन में स्थित बांके बिहारी कॉम्प्लेक्स में नगर निगम मथुरा-वृन्दावन की पार्किंग पर अवैध रूप से कब्जा कर उसका संचालन किए जाने का मामला संज्ञान में आने के बाद बुधवार को नगर निगम ने पार्किंग स्थल से अवैध कब्जा हटाते हुए पार्किंग के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। अब नगर निगम द्वारा उक्त पार्किंग का संचालन किया जाएगा। वृंदावन में नगर पालिका परिषद के समय बांके बिहारी कॉम्पलक्स का निर्माण कराया गया था। उस समय यहां पार्किंग थी। तब से उक्त पार्किंग स्थल पर अवैध रूप से कब्जा करके पार्किंग का संचालन किया जा रहा था। इससे नगर निगम को राजस्व भारी हानि और सार्वजनिक संपत्ति के दुरुपयोग हो रहा था। यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन पर अनाधिकृत पार्किंग स्थल पर लगाया जुर्माना इस मामले को लेकर वार्ड नंबर 37 के पार्षद राजीव कुमार सिंह एडवोकेट, ...