मथुरा, जून 2 -- नगर निगम मथुरा-वृंदावन के तीन जोनों में मंगलवार को संभव दिवस का आयोजन कर जन शिकायतें सुनीं गयीं। नगर आयुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का ससमय निस्तारण करने के निर्देश दिए। भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त जग प्रवेश, वृंदावन जोनल कार्यालय में अपर नगर आयुक्त चंद्र प्रकाश पाठक व सिटी जोन में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार द्वारा जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में नगर आयुक्त द्वारा सभी शिकायत कर्ताओं की शिकायत का संज्ञान लेकर सम्बन्धित अधिकारी को कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। भूतेश्वर जोन में 08 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 04 अतिक्रमण, 01 सफाई, 02 लाइट एवं 01 जलकल से संबंधित थी। यह भी पढ़ें- जनसुनवाई में गूंजी शिकायतें, समस्याओं के समाधान को भटके लोग लाइट से संबंधित एक शिकायत का निस्ता...