अलीगढ़, जुलाई 1 -- अलीगढ़। नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को पूर्व मेयर मो. फुरकान के कार्यालय पर मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवियों की बैठक हुई। जिसमें जमीनों पर ज़बरदस्ती कब्ज़ा करने नगर निगम के क्वार्टर में कई गई कार्रवाई का विरोध किया गया। सर्वसम्मति से तय किया गया कि 1 जुलाई दिन बुधवार को कमिश्नर से मिलकर नगर निगम की शिकायत की जाएगी। इस मौके पर पूर्व मेयर मो फुरकान, सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी, मुफ़्ती ज़ाहिद,मुफ़्ती अब्दुल कासमी, मनोज यादव, आमिर आबिद, हाजी अकरम, आरफीन क़ुरैशी, नसीर सैफी, साजिद अंसारी,आमिर आबिद, अज़ीम अब्बासी,इनामुलहक, दिलशाद मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नगर निगम की कार्यवाही के विरोध में मुस्लिम बुद्धजीवियों ने की बैठक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...