गोरखपुर, फरवरी 2 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। केंद्र सरकार ने बजट में म्युनिसिपल बॉन्ड को लेकर बड़ा ऐलान कर शहरी निकायों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया है। बजट प्रावधान के अनुसार यदि कोई नगर निगम 1,000 करोड़ रुपये का सिंगल म्युनिसिपल बॉन्ड जारी करता है, तो केंद्र सरकार उसे 100 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन (इंसेंटिव) देगी। इस फैसले का उद्देश्य शहरी निकायों की वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करना और उन्हें पेशेवर एवं जवाबदेह ढंग से कार्य करने के लिए प्रेरित करना है। इस घोषणा का असर गोरखपुर जैसे नगर निगमों पर भी पड़ सकता है। गोरखपुर नगर निगम पिछले कई वर्षों से 100 से 150 करोड़ रुपये का म्युनिसिपल बॉन्ड जारी करने की योजना पर काम कर रहा है। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने इसके लिए नगर निगम बोर्ड से स्वीकृति भी हासिल कर लिया है। उनकी कोशिश...