मेरठ, अप्रैल 16 -- केंद्र सरकार के ऐतिहासिक 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' (महिला आरक्षण) के समर्थन में अब मेरठ नगर निगम भी अपनी मुहर लगाने जा रहा है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए आगामी 20 अप्रैल को नगर निगम की एक विशेष बोर्ड बैठक आहूत की गई है।मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने बताया कि 20 अप्रैल को होने वाली इस विशेष बैठक का मुख्य एजेंडा नारी शक्ति वंदन अधिनियम को स्थानीय निकाय के स्तर पर समर्थन देना है। शहर की सदन में इस प्रस्ताव को चर्चा के लिए रखा जाएगा, जिसके बाद इसे सर्वसम्मति से पारित किया जाना तय माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति को संवैधानिक सम्मान: दशकों की प्रतीक्षा के बाद 'नारी वंदन अधिनियम' से खुला सशक्तिकरण का नया अध्याय उन्होंने बताया कि ​उद्देश्य है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति एकजुटता दिखाना और प्रस्त...