मेरठ, अप्रैल 17 -- केंद्र सरकार के ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) के समर्थन में अब मेरठ नगर निगम भी अपनी मुहर लगाने जा रहा है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए आगामी 20 अप्रैल को नगर निगम की एक विशेष बोर्ड बैठक आहूत की गई है। मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने बताया कि इस विशेष बैठक का मुख्य एजेंडा नारी शक्ति वंदन अधिनियम को स्थानीय निकाय के स्तर पर समर्थन देना है। शहर की सदन में इस प्रस्ताव को चर्चा के लिए रखा जाएगा, जिसके बाद इसे सर्वसम्मति से पारित किया जाना तय माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि ​उद्देश्य है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति एकजुटता दिखाना और प्रस्ताव पारित करना। यह भी पढ़ें- नगर निगम का सदन भी मुहर लगाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर राजनीतिक गलियारों में इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। सदन...