लखनऊ, फरवरी 12 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता नगर निगम जोन-6 में तैनात एक टैक्स इंस्पेक्टर पिछले 48 घंटों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। हाउस टैक्स कलेक्शन के लक्ष्य को लेकर जहां एक ओर विभागीय दबाव की चर्चा है, वहीं दूसरी ओर इंस्पेक्टर के अचानक गायब हो जाने से निगम महकमे में हड़कंप मच गया है। लापता इंस्पेक्टर आशीष कुशवाहा का मोबाइल पिछले दो दिनों से स्विच ऑफ है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। परिवार ने गुडम्बा थाने में दी तहरीर आशीष कुशवाहा बीते आठ महीनों से नगर निगम के ठाकुरगंज स्थित जोनल कार्यालय में तैनात थे। परिजनों के अनुसार, 10 फरवरी को उनकी आखिरी बार जोनल अधिकारी से बातचीत हुई थी। इसके बाद से उनका कोई संपर्क नहीं हो पाया। विभाग ने दबाव के आरोपों को किया खारिज जोनल अधिकारी अमरजीत यादव का कहना है कि टैक्स इंस्पेक्टर की तलाश क...