मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- मुजफ्फरपुर, वसं। लोगों के घर तक पहुंच उनकी समस्या सुनकर निदान करने का नगर निगम प्रयास कर रहा है। इस क्रम में निगम द्वारा जेल चौक के पास स्थित अंचल पांच में मंगलवार को जन संवाद का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी नगर प्रबंधक रितेश कुमार ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि अंचल पांच में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में छह वार्डों के लोगों से सीधा संवाद किया जाएगा। इस दौरान वार्ड 40 से लेकर वार्ड 45 तक के निवासियों से महापौर निर्मला देवी और संबंधित वार्ड पार्षदों के अलावा निगम के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भाग लेंगे। लोगों से मिली समस्याओं से संबंधित फीडबैक के आधार पर उनके निवारण का प्रयास किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...