नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का चुनाव आज
लखनऊ, जून 21 -- भाजपा ने पांच नाम किए तय, सपा उम्मीदवार पर देर रात तक मंथन लखनऊ, प्रमुख संवाददाता नगर निगम की कार्यकारिणी के छह सदस्यों का चुनाव सोमवार को होगा। इसके लिए सदन की बैठक बुलाई गई है। बैठक में नए सदस्यों के चयन की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अपने पांच उम्मीदवारों के नाम लगभग तय कर दिए हैं, जबकि एक सीट पर विपक्षी समाजवादी पार्टी का सदस्य चुना जाएगा।
भाजपा ने जारी की पांच नामों की सूची भाजपा की ओर से जिन नामों पर मुहर लगाई गई है, उनमें पार्षद संजय सिंह राठौर, सुशील तिवारी पम्मी, रश्मि सिंह, राजीव बाजपेयी और विनोद यादव शामिल हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक सूची में शामिल दो सदस्य महापौर सुषमा खर्कवाल के करीबी माने जाते हैं, जबकि तीन नाम महानगर इकाई और संगठन के अन्य नेताओं की सहमति से तय किए गए हैं।
सप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.