नई दिल्ली, मार्च 30 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। दिल्ली के उप-राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सोमवार को भालस्वा लैंडफिल साइट का निरीक्षण किया। इसके बाद नगर निगम के अधिकारियों के साथ कचरे के पहाड़ों को समाप्त करने के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कचरा प्रबंधन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में उप-राज्यपाल ने अधिकारियों को कचरे के निस्तारण की प्रक्रिया तेज करने और इसके लिए आधुनिक तकनीक को अपनाने को कहा। गर्मियों का मौसम देखते हुए कूड़ा स्थलों पर आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए भी सभी एहतियाती उपाय अपनाने के निर्देश दिए। उप-राज्यपाल ने लैंडफिल साइट के निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों से बातचीत करके उनकी समस्याएं भी जानीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...