गाज़ियाबाद, मार्च 25 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम कंपनी बाग स्थित पुस्तकालय का संचालन अप्रैल से खुद करेगा। निगम ने सीएसआर फंड से पुस्तकालय को नए सिरे से विकसित कराया है। निगम पहले चाहता था कि पुस्तकालय का संचालन और देखरेख का काम किसी निजी फर्म को दिया जाए। लेकिन इसके लिए कोई आगे नहीं आया। कंपनी बाग स्थित पुस्तकालय काफी पुराना है। नगर निगम ने इसे अब आधुनिक तरीके से तैयार कराया है।पुस्तकालय में एक समय में करीब 50 छात्रों के बैठने की व्यवस्था की है। वरिष्ठ लोगों के लिए अलग से कमरा बनाया है। अगले महीने पुस्तकालय को शुरू कर दिया जाएगा।नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि निगरानी के लिए पुस्तकालय में कैमरे लगाए हैं। बारकोड सिस्टम से विद्यार्थियों को किताबों को ढूंढने में आसानी रहेगी। उन्होंने बताया कि सभी तरह की प्रतियोगिता...