गुड़गांव, मई 1 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। नगर निगम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने गुरुवार रात को मुख्य सड़कों पर स्वीपिंग मशीनों की तरफ से किए जा रहे कार्यों की जांच की। इस दौरान सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था में कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके साथ इस मौके पर अतिरिक्त निगमायुक्त रविन्द्र यादव मौजूद रहे। नगर निगम के आयुक्त ने देर रात अतुल कटारिया चौक, शीतला माता रोड, बस स्टैंड, सदर बाजार, झाड़सा रोड, ओल्ड रेलवे रोड आदि पर सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उनका औचक निरीक्षण जारी रहेगा। अतिरिक्त निगमायुक्त व संयुक्त आयुक्त भी अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने पार्षदों से आह्वान किया कि रात के समय सफाई मशीनों की कार्यप्रणाली की निगरानी करें, जिससे सफाई व्यवस्था में पारदर्शिता और ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.