फरीदाबाद, मार्च 1 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों का दौरा कर विकास कार्यों और सफाई व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। इस संबंध में आदेश जारी कर वार्ड-वार कार्यक्रम तय किया गया है। यह दौरा सोमवार से बल्लभगढ़ से शुरू होगा।जारी आदेश के अनुसार आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा 2 मार्च 2026 से वार्डों का निरीक्षण शुरू करेंगे। 2 मार्च को बल्लभगढ़ विधानसभा के वार्ड-3 से दौरे की शुरुआत होगी। इसके बाद 3 मार्च को वार्ड-4, 5 मार्च को वार्ड-10 एनआईटी विधानसभा, 9 मार्च को वार्ड-11, 10 मार्च को वार्ड-14 ओल्ड फरीदाबाद, 11 मार्च को वार्ड-31, 12 मार्च को वार्ड-16 बड़खल, 16 मार्च को वार्ड-19, 17 मार्च को वार्ड-27 तिगांव, 18 मार्च को वार्ड-44, 19 मार्च को वार्ड-42 बल्लभगढ़, 24 मार्च को वार्ड-43, 25 मार्च को ...