बिहारशरीफ, मई 6 -- नगर निगम : हल्की बारिश में भी शहर में जलजमाव की चुनौती बरकरार बूंदाबांदी में ही कई मार्ग हो जाता है जलमग्न, मुक्ति के लिए अब तक असफल प्रयास फोटो: जलजमाव: शहर के रांची रोड में जलजमाव। ( फाइल फोटो) बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। बारिश हो या बेमौसम बरसात। हल्की बारिश में ही शहर की सड़कें झील बन जाती हैं। जलजमाव की समस्या इस कदर बरकरार है कि इससे निपटना नगर निगम के लिए कई साल से चुनौती बना है। इधर, कुछ दिनों से हो रही हल्की बारिश में टेलीफोन एक्सचेंज मार्ग, आनंद मार्ग, रांची रोड मार्ग, खंदकपर मार्ग जलमग्न हो गयी। नालियों की पानी के बीच ही छपाछप करते हुए लोग आवागमन करने को विवश दिखें। वर्ष 2007 में नगर निगम बनने के बाद से अब तक जलजमाव से पूर्ण मुक्ति की पहल अधिकारी, मेयर, उपमेयर व वार्ड पार्षदों द्वारा नहीं की गयी। यही कारण है कि...