पटना, मई 27 -- सशक्त स्थायी समिति के 7 सदस्यों के चुनाव को लेकर नगर निगम में हलचल तेज हो गई है। जिला प्रशासन की ओर से जहां 30 मई को चुनाव कराने की तैयारी है तो वहीं नगर निगम के पार्षद दो खेमे में बंटे हुए नजर आ रहे हैं। एक खेमा महापौर गुट का है तो दूसरा विपक्ष का। दोनों अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं। सशक्त स्थायी समिति के मौजूदा सातों सदस्य चुनाव लड़ सकते हैं। ये सभी सदस्य महापौर की ओर से मनोनीत हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इसकी घोषणा नहीं हुई है। बिहार नगरपालिका (संशोधन) अधिनियम 2026 लागू होने के बाद पहली बार सशक्त स्थायी समिति के गठन के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं। इससे पहले पटना नगर निगम में महापौर और उपमहापौर का चुनाव कराया गया था। सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव वार्ड पार्षद करेंगे के निर्णय के बाद से पार्षदों में भारी ...