बिहारशरीफ, फरवरी 23 -- नगर निगम : वेंडिंग जोन बनाने, तो स्लम एरिया को अलग बसाने का निर्णय नगर निगम बोर्ड की बैठक में 8 एजेंडों पर लगी मुहर एक माह में महलपर मोहल्ले में वेंडिंग जोन बनाने का शुरू होगा काम 31 मार्च तक एकमुश्त होल्डिंग टैक्स जमा करने पर नहीं देना होगा ब्याज फोटो : निगम निगम बोर्ड : नगर निगम में सोमवार को बोर्ड की बैठक में शामिल मेयर अनीता देवी, नगर आयुक्त कुमार निशांत विवेक व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नगर निगम सभागार में सोमवार को बोर्ड की बैठक हुई। इसमें आठ एजेंडों पर मुहर लगी। महलपर मोहल्ले में रैनबसेरा के पास सरकारी भूमि पर एक माह के अंदर वेंडिंग जोन विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही, सोहसराय थाना के पास सड़क किनारे बसे लोगों (स्लम एरिया) का पुनर्वास किया जाएगा। 31 मार्च तक एकमुश्त होल्डिंग टैक्स जमा करने पर करदाताओं को ...