वाराणसी, मार्च 23 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम सदन की टाउनहाल के गांधी भवन में रविवार को हुई बैठक में कुएं के रखरखाव में सामान्य विभाग की लापरवाही पर महापौर ने कहा कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कमीशनखोरी पर विभागीय अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। चीफ इंजीनियर को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विभाग में एक रुपये के भी कमीशन की बात सामने आती है तो दोषी के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।घर-घर कूड़ा उठान करने वाली कंपनी वाराणसी वेस्ट सॉल्यूशन लिमिटेड को भुगतान पर भी सवाल उठाए गए। पार्षद अमरदेव यादव ने कहा कि कूड़ा संग्रह में भुगतान का लक्ष्य 22 करोड़ रुपये है फिर भी 38 करोड़ का भुगतान किया गया। इस पर महापौर ने सीएफओ मनीष शुक्ला से जवाब मांगा। सीएफओ ने कहा कि नगर निगम निधि की भुगतान सीमा समाप्त होने पर 15वें वित्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.