लखनऊ, दिसम्बर 3 -- नगर निगम मुख्यालय में बुधवार को भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 30 नवंबर को नगर निगम की सेवाओं से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। नगर निगम के विभिन्न विभागों में लंबे समय तक समर्पित योगदान देने वाले इन कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर सुषमा खर्कवाल शामिल हुईं। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। महापौर ने कहा कि नगर निगम की कार्यप्रणाली को सुचारू रूप से संचालित करने में कर्मचारियों का समर्पित सहयोग ही उसकी वास्तविक शक्ति है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी शहर की स्वच्छता, जनहित कार्यों और नागरिक सुविधाओं की निरंतरता में अहम भूमिका निभाते हैं, इसल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.